कांगड़ा के तरसुह में युवक की हत्या, घर से कुछ दूरी पर खून से लथपथ शव बरामद

punjabkesari.in Thursday, Nov 24, 2022 - 07:45 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत वीरवार को सुबह तरसुह निवासी एक युवक रमन का शव उसके घर से कुछ दूरी पर रास्ते से लगभग 10-15 फुट नीचे मिला। इस स्थान पर जगह-जगह खून के निशान थे। वहीं पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार बुधवार रात रमन कुमार (23) निवासी तरसूह अपने घर पर था। सुबह जब परिवार वाले उसे चाय देने के लिए गए तो वह बिस्तर पर नहीं था। रात वह कब उठकर गया, किसी को कोई पता नहीं है। सुबह जब गांववासी जंगल की ओर जा रहे थे तो उन्होंने रास्ते में खून के धब्बे देखे तथा एक शव रास्ते से नीचे पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना उपप्रधान को दी व उपप्रधान ने प्रधान सुनील दत्त को और प्रधान ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

एसएचओ कांगड़ा विजय कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर फोरैंसिक टीम को बुलाया। फोरैंसिक टीम ने जगह-जगह पर खून के धब्बों के साथ अन्य साक्षों पर छानबीन की। पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशहाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर हर पहलू की जांच की। बताया जा रहा है कि मृतक रमन कुमार के मुंह व सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा भेजा है ताकि मौत के कारणों की विस्तृत जानकारी मिल सके। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी चीज के वार से युवक की हत्या हुई है। पुलिस धारा 302 के तहत हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर गहनता से छानबीन कर रही है। मृतक युवक पेंटर का काम करता था।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News