हिमाचल के कांगड़ा में बड़ा हादसा, HRTC बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर...20 वर्षीय युवक की मौके पर मौत
punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2026 - 01:27 PM (IST)
Kangra Road Accident : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में सोमवार सुबह को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पर एचआरटीसी बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 20 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के चालाली में हुआ। मृतक की पहचान दीपक भारद्वाज (20 वर्षीय) निवासी गुरल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह दीपक अपने शिक्षण संस्थान में पढ़ाई के लिए जा रहा था, तभी चालाली की सड़क पर उसकी बाइक और एचआरटीसी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल, पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

