Shimla: कार से चिट्टे की खेप बरामद, 33 वर्षीय युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 04:52 PM (IST)

रोहड़ू (बशनाट): कोटखाई पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुम्मा बाजार के समीप एक कार से 29.43 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में 33 वर्षीय अंकित वर्मा निवासी कोटखाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को डिटैक्शन सैल ठियोग की टीम कोकुनाला क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति गुम्मा बाजार के समीप पुलिस गुमटी के सामने कार में चिट्टा लेकर मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 29.43 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कोटखाई में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में पुलिस की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News