Una: अनुराग ठाकुर बाेले-हिमाचल की मदद काे केंद्र सरकार दे रही करोड़ाें रुपए, राज्य सरकार खर्च नहीं कर पा रही राशि
punjabkesari.in Friday, Sep 05, 2025 - 04:32 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार हजारों करोड़ रुपए की मदद कर रही है। सड़कों, मकानों के लिए राशि दी गई है। यूपीए के 10 वर्ष के मुकाबले 3 गुना राशि मोदी सरकार ने विभिन्न मदों में हिमाचल प्रदेश को दी है। एनडीआरएफ में भी यूपीए सरकार की तुलना में 5 गुना राशि मोदी सरकार ने दी है। केन्द्र की तरफ से न धन की कमी आई और न मदद की कमी है, लेकिन राज्य सरकार उसे सही ढंग से खर्च नहीं कर पाई है। जहां नुक्सान हुआ वहां उसकी भरपाई नहीं कर पाई।
राज्य सरकार ने जो अपने तौर पर करोड़ों रुपए खर्च करने की घोषणा की थी, उसका क्या हुआ? उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल है कि पिछले 2 वर्षों में 2023 में जो 4500 करोड़ रुपए की घोषणा की गई थी क्या उसमें से 45 करोड़ भी खर्च हुए? जो 7 लाख रुपए मकान बनाने के लिए घोषणा की थी क्या वे राशि 7 लोगों को भी मिल पाई? या फिर पहली किस्त देकर ही काम रुक गया है।
हिमाचल सरकार आपदा प्रबंधन पर दूर भाग रही है और पीड़ितों को तिरपाल भी नहीं मिल पा रहे हैं। रास्ते नहीं खुल पा रहे हैं। ठेकेदारों से जेसीबी भी नहीं लगवाई जा रही है। इसके पीछे कारण यह है कि ठेकेदार घबराए हुए हैं कि उन्हें राशि मिलेगी भी या नहीं? अविश्वास सरकार के प्रति पैदा हुआ है।