रुक्सत होने से पहले अगले 3 दिन प्रदेश में बरसेगा मॉनसून, ऊपरी इलाकों में होगी बर्फबारी (Video)

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2019 - 05:27 PM (IST)

शिमला(योगराज): प्रदेश में मॉनसून अब अपने अंतिम दौर में है लेकिन रुखसत होने से पहले अगले तीन दिन तक प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई गई है। सामान्य तौर पर हिमाचल में मॉनसून 30 सिंतबर तक रहता है। लेकिन इस बार मॉनसून देरी से पहुंचने के चलते विदा भी थोड़ी देरी से ही होगा।
PunjabKesari

पिछली मर्तबा मॉनसून 4 अक्टूबर को विदा हुआ था। लेकिन इस मर्तबा पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मॉनसून देरी से रुक्सत हो रहा है। हिमाचल में मॉनसून इस हफ्ते विदा होगा। विदाई से पहले प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इस बार हिमाचल में मॉनसून की बारिश सामान्य रही।
 PunjabKesari

इसके बावजुद इसके नुकसान बहुत ज्यादा हुआ।मौसम विभाग के मुताबिक मानसून विदा लेने से पहले तीन दिन तक खूब बरस सकता है जबकि ऊपरी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि पिछले 24 घंटो के दौरान हिमाचल के कई इलाकों में बारिश हुई है जबकि स्पीति व रोहतांग जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है।
PunjabKesari

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के निकटवर्ती मैदानी इलाकों को प्रभावित कर रहा है इसलिए प्रदेश में बारिश की संभावना ज्यादा है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News