Social Media पर अभद्र टिप्पणी करने से नाराज मोनिका भारती, SP से की शिकायत
punjabkesari.in Wednesday, Aug 29, 2018 - 10:38 AM (IST)

शिमला : ज्वाली से कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं सी.पी.एस. नीरज भारती की पत्नी मोनिका भारती ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और पार्टी के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में मोनिका भारती ने आरोप लगाया है कि बी.जे.पी. बडाला नाम से संचालित फेसबुक पर उनके 2 बच्चों सहित परिवार की फोटो टाइमलाइन पर पोस्ट की गई है। इस पर भाजपा के कुछ लोगों द्वारा अभद्र टिप्पणी की जा रही है। बकौल मोनिका उनके पति नीरज भारती पैसा कमाने के लिए उनसे वेश्यावृत्ति जैसे अवैध काम करवाते हैं। मोनिका ने पुलिस को बताया कि वह राजनीतिक परिवार से संबंध रखती है।
उनके पति व ससुर राजनीति में अच्छा रसूख रखते हैं। यह देखते हुए भारतीय जनता पार्टी उनके परिवार पर कीचड़ उछालने का प्रयास कर रही है। भाजपा के फेसबुक अकाऊंट पर लगातार उनके खिलाफ अभद्र उन्होंने कहा कि बच्चों की इस तरह से बदनामी करने पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करने का प्रावधान है। बता दें कि मोनिका भारती युवा कांग्रेस की पूर्व में प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुकी है। मोनिका की शिकायत मिलने पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस बी.जी.पी. बडाला नाम से चल रहे फेसबुक अकाऊंट को खंगाल रही है। फिलहाल अभी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। इससे उनके पूरे परिवार के मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। इसके लिए उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को दोषी माना है, क्योंकि भाजपा की कमान इस वक्त सतपाल सत्ती के पास है। उन्होंने कहा कि यह फेसबुक अकाऊंट बी.जे.पी. का आई.टी. सैल संचालित कर रहा है। उन्होंने परिवार सहित बच्चों की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।