MLA Reeta Dhiman ने किया महिला सम्मेलन स्थल का निरीक्षण, 4 हजार महिलाएं लेंगी भाग

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2019 - 07:13 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): बुधवार को इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में होने वाले भाजपा के महिला सम्मेलन कार्यक्रम में क्षेत्र की लगभग 4 हजार महिला कार्यकर्ता भाग लेंगी। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए विधायक रीता धीमान ने बताया कि सम्मेलन में महिला शक्ति के सम्मिलित होने को सुनिश्चित बनाया गया है और इसके लिए भाजपा महिला मोर्चा की टीम ने घर-घर जाकर महिला शक्ति को न्यौते दिए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में महिला सम्मेलन के प्रति महिला वर्ग में भारी उत्साह है। वहीं मंगलवार को विधायक ने स्वयं गंगथ स्थित महिला सम्मेलन स्थल का निरीक्षण किया व कार्यकर्ताओं को हर तरह की व्यवस्था का ध्यान रखने बारे निर्देश दिए।

कार्यक्रम बतौर मुख्यातिथि पधारेंगे सी.एम. जयराम

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विधायक ने कहा कि वे सम्मेलन को हर तरह से सफल बनाने के लिए प्रयास कर रही हैं। इस अवसर पर उनके साथ मंडलाध्यक्ष घनश्याम सम्बयाल, महामंत्री अश्विनी शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र भल्ला, महिला कल्याण बोर्ड सदस्य शैलजा पठानिया,भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदर्श शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News