Sirmour: नाहन में महिला पर डंडे से हमला, राजगढ़ में युवक को पालतू कुत्तों से कटवाया

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 06:36 PM (IST)

नाहन/राजगढ़ (आशु): जिला सिरमौर में मारपीट एवं पालतू कुत्तों से कटवाने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस थाना नाहन में सुमन देवी पत्नी केशवानंद निवासी गांव चेवन, डाकघर जमटा, तहसील नाहन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 30 जुलाई को वह अपनी गायों को चराने के लिए जा रही थीं। आरोप है कि उनके पड़ोसी तेजवीर निवासी गांव चेवन, हाथ में डंडा लेकर उन्हें रोकने आया और उनके सिर पर डंडे से वार कर दिया। शिकायतकर्त्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने गाली-गलौच की। साथ ही उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

उधर पुलिस थाना राजगढ़ में शुभम पुत्र सुनील निवासी गांव कनेच (कथौड़ी) तहसील राजगढ़ ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 30 जुलाई को वह राजगढ़ से पैदल अपने घर जा रहा था। आरोप है कि डूब्लू क्षेत्र में आरुषि धवन के घर के पास पहुंचने पर दोनों के बीच रास्ते को लेकर कहासुनी हो गई। शिकायतकर्त्ता का आरोप है कि इसके बाद आरुषि धवन ने अपने घर का गेट खोल दिया, जिससे 4-5 पालतू कुत्ते बाहर आ गए और उनमें से 1-2 कुत्तों ने उसकी टांग पर काट लिया। शिकायत में गाली-गलौच करने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस थाना राजगढ़ में केस दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। दोनों मामलों की पुष्टि एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News