फतेहपुर में 4 करोड़ की लागत से बन रहे बस स्टैंड का काम शुरू, MLA भवानी पठानिया ने किया भूमि पूजन

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 02:01 PM (IST)

फतेहपुर (राहुल राणा): फतेहपुर क्षेत्र के लिए वर्षों से प्रतीक्षित बस स्टैंड परियोजना अब धरातल पर उतर गई है। लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए बस स्टैंड के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को यातायात और आवागमन से जुड़ी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी- विधायक

मंगलवार को कांगड़ा जिले के फतेहपुर से कांग्रेस विधायक और राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) भवानी सिंह पठानिया ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे। इस मौके पर विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि नया बस अड्डा क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगा। लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी व स्थानीय विकास को गति मिलेगी।

 

यातायात व्यवस्था में होगा सुधार

नए बस स्टैंड के निर्माण से फतेहपुर कस्बे में यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्थाओं से निजात मिलने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News