Fatehpur : नगाल पंचायत में अजय कुमार की पत्नी अनीता देवी ने मारी बाजी, भारी वोट लेकर बनाया रिकॉर्ड
punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 11:15 PM (IST)
हिमाचल डेस्कः जिला कांगड़ा की फतेहपुर विधानसभा के अंतर्गत नगाल पंचायत चुनाव में पूर्व बीडीसी सदस्य अजय कुमार की पत्नी अनीता देवी ने रिकॉर्ड जीत हासिल की। अनीता ने 548 वोट हासिल किए जोकि नगाल पंचायत में अभी तक पड़े किसी प्रधान पद में सबसे ज्यादा वोट हैं। वहीं दूसरे नंबर पर शुभलता रहीं जिन्हे 302 वोट पड़े। जबकि जीवना कुमारी को 142 वोट पड़े।

वहीं प्रवीन कुमार उपप्रधान बने जिन्हे 339 वोट पड़े जबकि दूसरे नंबर पर करनैल सिंह नगाल को 237 वोट पड़े जबकि तीसरे नबंर पर पूर्व उपप्रधान अशोक कुमार को 182 वोट पड़े।

अनीता देवी के प्रधान बनने पर नगाल पंचायत में खुशी की लहर है। खोड़ वार्ड के पंकज कुमार का कहना है कि अजय भाई की पत्नी अनीता देवी के प्रधान बनने से पंचायत का आने वाले समय में उच्च स्तर पर विकास होगा।

