नगरोटा बगवां की चाहड़ी पंचायत में शरारती तत्वों ने खंडित किया शिवलिंग, लोगों में रोष
punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2023 - 11:09 PM (IST)

नगरोटा बगवां/कांगड़ा (स्वामी/कालड़ा): थाना नगरोटा बगवां के अंतर्गत आती पंचायत चाहड़ी के शिव महादेव मंदिर में शरारती तत्वों ने शिवलिंग को खंडित कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों में रोष है। मंदिर पुजारी अमरनाथ शर्मा, पंचायत प्रधान छाया देवी एवं अन्य ग्रामीणों ने शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिवलिंग खंडित करने को लेकर अखिल भारतीय वाल्मीकि सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुदेश सिहोत्रा ने आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रदेश सेवा भारती के कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन व पुलिस से कई बार आग्रह किया जा चुका है कि प्रवासियों की बढ़ती संख्या पर नुकेल कसने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर शिवलिंग को खंडित करने वाले आरोपी जल्द न पकड़े गए तो हिन्दू संगठन सड़क पर उतरेंगे। डीएसपी कांगड़ा मदन धीमान ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here