Shimla: भाजपा ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश के लोगों का धन लुटाया : मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Monday, Jun 09, 2025 - 10:12 PM (IST)

रिकांगपिओ (रिपन): पूर्व सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश के लोगों का धन लुटाया जिसे किसानों, बागवानों तथा आम लोगों के उत्थान व कल्याण के लिए खर्च किया जाना चाहिए था। यह बात प्रदेश मुख्यमंत्री ने कल्पा में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यहां की भूमि बड़े उद्योगपतियों को कौड़ियों के भाव आबंटित की गई है और बिजली में उपदान प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विमल नेगी मामले को लेकर विपक्ष राजनीति करने का प्रयास कर रहा है। प्रदेश सरकार उनके परिजनों के साथ खड़ी है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के अढ़ाई वर्ष के कार्यकाल के दौरान 75 साल में पहली बार शिप्की-ला को पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है। अब पर्यटक केवल आधार कार्ड व टोकन लेकर शिप्की-ला जा सकते हैं। इससे जहां किन्नौर की आर्थिकी को बल मिलेगा तो वहीं पर्यटक भी यहां पहुंच सकेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News