56 साल का पड़ोसी बना हैवान, नाबालिग लड़की के साथ कर डाली ये हैवानियत

punjabkesari.in Sunday, Apr 24, 2022 - 06:06 PM (IST)

रोहड़ू (ब्यूरो): रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। यहां एक 56 साल के अधेड़ ने 16 साल की नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाते हुए उसे गर्भवती कर दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब 5 महीने बाद लड़की के पेट में दर्द शुरू हुआ तथा लड़की की माता ने उसे चैकअप कराने सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया। पुलिस के अनुसार लड़की की मां जब अपनी बेटी को अस्पताल लाई तो चिकित्सकों ने लड़की को गर्भवती बताया। चिकित्सकों ने जब नाबालिग लड़की को गर्भवती पाया तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की की मां के सामने नाबालिग लड़की के बयान दर्ज करते हुए मामला दर्ज किया। 

पुलिस को दिए बयान में नाबालिगा ने बताया कि बीते 3 दिसम्बर, 2021 को उसके पड़ोसी सुभाष चंद (56) ने उसके साथ तब दुष्कर्म  किया जब वह स्कूल जा रही थी। नाबालिग लड़की ने कहा कि कुछ दिनों बाद जब वह स्कूल से घर लौट रही थी तो उसने फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने 11 दिसम्बर को इस नाबालिग लड़की के साथ फिर दुष्कर्म किया तथा घर-परिवार में किसी को भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। लड़की ने डर के मारे घर में यह बात किसी को नहीं बताई परंतु 5 माह बाद जब लड़की के पेट में दर्द हुआ तो डाॅक्टरों ने उसे 5 माह की गर्भवती बताया। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 376, 506 आईपीसी और 4, 6 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News