मंत्री वीरेंद्र कंवर ने साधा निशाना, बाेले-एक मोर्चा जीतकर उछलकूद कर रही कांग्रेस

punjabkesari.in Thursday, Dec 02, 2021 - 11:38 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): जिला ऊना भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की विशेष बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा की अध्यक्षता में रक्कड़ कालोनी में किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर और वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने विशेष तौर पर शिरकत की। बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण की नीतियों को भाजपा पदाधिकारियों ने सराहा और प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री जयराम के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए एक मत से कहा कि भाजपा बेहतरीन कार्य प्रदेश में कर रही है और भविष्य में भी इन योजनाओं का लाभ जनता को मिलेगा।

भाजपा युद्ध को पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और जीत दर्ज कर मिशन रिपीट करेगी

बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस एक ही मोर्चा जीतकर उछलकूद कर रही है लेकिन कांग्रेस की यह खुशी ज्यादा दिनों के लिए नहीं है क्योंकि भाजपा युद्ध को पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और जीत दर्ज कर मिशन रिपीट किया जाएगा। प्रदेश में लगातार भाजपा सरकार बनाने का रिकॉर्ड बनाया जाएगा। कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार में हर वर्ग के लाभ के लिए काम किया है और प्रदेश को शिखर पर ले जाने के लिए पूरी मेहनत के साथ कार्य किया। कांग्रेस पार्टी केवल ओछी राजनीति कर रही है और बिना मुद्दों के केवल हो-हल्ला करना ही काम कांग्रेस का रह गया है। किसान कानून वापस होने से कांग्रेस नेताओं को मायूसी हुई है।

पूरी कर्मठता के साथ फील्ड में जुटें कार्यकर्ता

इस अवसर पर वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी कर्मठता के साथ फील्ड में जुटें और सरकार के निर्णय को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर आत्मविश्वास में रहकर धीमे नहीं पड़ना है बल्कि हर स्तर पर सतर्क व सजग रहकर काम करना है।

भाजपा के पास कार्यकर्ता के रूप में बड़ी ताकत

भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष व हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास कार्यकत्र्ता के रूप में एक बड़ी ताकत है, हम सब कार्यकर्ता हैं, हम सबको कड़ी मेहनत करते हुए आगे बढऩा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार से पार्टी कमजोर नहीं होनी चाहिए हम सबको मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास करना है और प्रदेश व केंद्र की सरकार को मजबूती प्रदान करनी है, यही हम सबका लक्ष्य चाहिए।

पार्टी प्रशिक्षण शिविर किए जाएंगे आयोजित

इस मौके पर जिला भाजपा महामंत्री राजकुमार पठानिया ने बताया कि बैठक में भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा दिए गए मार्गदर्शन पर आगे बढऩे का बल दिया गया। पठानिया ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित कर रही है और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को भी तैयार किया जा रहा है जिसके माध्यम से कार्यकर्ता प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों को जनता तक लेकर जाएंगे और पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचे, इसका प्रयास किया जाएगा।

ये रहे बैठक में मौजूद

बैठक में चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर चौधरी, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक संजीव ठाकुर, जिला प्रभारी विनोद ठाकुर, जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, सब्जी मंडी के अध्यक्ष बलवीर बग्गा, जिला परिषद सदस्य ओंकार नाथ कसाणा, यशपाल राणा, राममूर्ति शर्मा, शंभू गोस्वामी व विजय कुमार, मंडल अध्यक्षों में सतपाल सिंह, मास्टर तरसेम लाल, हरपाल सिंह गिल, कुलदीप सिंह व नरेंद्र राणा, जिला सचिव बलविन्द्र गोल्डी, राजीव कालिया, विनय शर्मा जयदेव, बशीर खान, सुरम सिंह, कमल सैनी, धर्मेंद्र राणा, पहु लाल भारद्वाज, मीनाक्षी राणा, कमलेश कुमारी व मनमोहन गोल्डी सहित अन्य उपस्थित रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News