पेयजल सिंचाई सुविधाओं की मजबूती पर खर्चे किए जा रहे सवा 300 करोड़ : महेंद्र सिंह

punjabkesari.in Sunday, Jul 24, 2022 - 12:52 AM (IST)

धर्मपुर (प्रेम): जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के संधोल, टिहरा और बर'छवाड़ क्षेत्र में पेयजल-सिंचाई सुविधाओं की मजबूती पर करीब सवा 300 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। इससे लोगों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल तथा बेहतर सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह बात शनिवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव करयाल, जटगहरा, कटेहड़ा, सधोट, जोल, धनराशी पाड़छू, हुक्कल, खनालग तथा बस्ती में जन शिकायत निवारण शिविरों में कही। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र के तहत अवाहदेवी-बर'छवाड़ तथा संधोल-टिहरा सिंचाई योजनाओं पर 100-100 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त 115 करोड़ रुपए से संधोल-बरच्छबाड़ पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी तथा किसानों व बागवानों के खेतों के लिए सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध मिलेगी। 

धर्मपुर, संधोल व टिहरा में बन रहे मिनी सचिवालय
महेंद्र सिंह ने कहा कि जयराम सरकार ने हिमाचल का बिना किसी भेदभाव के एक समान विकास सुनिश्चित किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रगतिशील नेतृत्व में पिछले साढ़े 4 वर्षों के दौरान प्रदेश में विकास की एक नई गाथा लिखी गई है। उन्होंने कहा कि धर्मपुर, संधोल व टिहरा में लोगों की सुविधा के लिए मिनी सचिवालयों का निर्माण किया जा रहा है। बेरोजगार युवाओं की सुविधा के लिए उप रोजगार कार्यालय के अतिरिक्त श्रम मंडल कार्यालय एवं जल शक्ति व लोक निर्माण विभाग के सर्कल कार्यालय खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरी व सधोट में विज्ञान कक्षाएं आरंभ की जाएंगी। 

एचपी शिवा प्रोजैक्ट के साथ जुडऩे का आह्वान
महेंद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्रों के किसानों व बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश में एचपी शिवा प्रोजैक्ट की शुरूआत की गई है। इसके माध्यम से प्रदेश के 7 जिलों में बागवानी से किसानों की आर्थिकी को बल प्रदान करने को 1825 करोड़ रुपए की धनराशि व्यय हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के निचले क्षेत्रों के लिए यह प्रोजैक्ट न केवल बागवानी के नए द्वार खोल रहा है बल्कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए घर बैठे स्वरोजगार का भी एक अहम जरिया साबित हो सकता है। उन्होंने बेरोजगार युवाओं के साथ-साथ किसानों व बागवानों से बड़े स्तर पर एचपी शिवा प्रोजैक्ट के साथ जुडऩे का आह्वान किया। 

बरच्छबाड़ में खोली जा रही प्री कोचिंग सैन्य अकादमी
महेंद्र सिंह ने कहा कि बरच्छबाड़ में 35 करोड़ रुपए की लागत से प्री कोचिंग सैन्य अकादमी खोली जा रही है, जिससे प्रदेश के युवा जो सैन्य, अर्द्धसैनिक बलों में जाना चाहते हैं, उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, चोलथरा पंचायत के प्रधान मेहर चंद, सरौण पंचायत के प्रधान पवन ठाकुर, सधोट पंचायत के प्रधान शारदा  देवी, सज्जाओ की प्रधान सरिता देवी, भराडी पंचायत की प्रधान अंजना, उपप्रधान विजय बनयाल, पंचायती राज संस्थान के अन्य पदाधिकारी, पार्टी कार्यकत्र्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कई गण्यमान्य लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News