Una: चिंतपूर्णी मंदिर में 15,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए पावन पिंडी के दर्शन

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2026 - 05:50 PM (IST)

चिंतपूर्णी (राकेश): रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी। रविवार को सुबह की शुरूआत तेज बारिश के साथ हुई, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालु माता रानी के दर्शनों के लिए लाइनों में डटे रहे। दोपहर होते-होते मौसम साफ हो गया और तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ गई। इसके बावजूद दर्शनों के लिए श्रद्धालु लाइनों में लगे रहे।

जानकारी के अनुसार रविवार को 15,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन पिंडी के दर्शन किए। इससे पहले शनिवार रात्रि को चिंतपूर्णी के बाबा श्री माई दास सदन भवन में जगराते का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक लविश लव ने माता का गुणगान किया और श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि इस रविवार को पिछले रविवार के मुकाबले श्रद्धालुओं की भीड़ में थोड़ी कमी दर्ज की गई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News