संयुक्त कार्यालय संधोल को मिला भवन, जल शक्ति मंत्री ने किया शिलान्यास

punjabkesari.in Wednesday, Sep 21, 2022 - 10:17 PM (IST)

धर्मपुर (प्रेम): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में गत पौने 5 वर्ष के दौरान धर्मपुर क्षेत्र का समग्र विकास हुआ है। यह बात जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बुधवार सायं करीब 15 करोड़ रुपए से निर्मित संयुक्त कार्यालय भवन संधोल, संधोल स्टेडियम, सिविल अस्पताल संधोल खंड-1 तथा आईटीआई संधोल के भवनों के शुभारंभ तथा बल्याली से टकरेहर सड़क के उन्नयन कार्य के भूमि पूजन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि संधोल में 5 मंजिला संयुक्त कार्यालय भवन बनने से तमाम महकमों के कार्यालय एक भवन के छत के नीचे लाए गए हैं, ताकि लोगों को विविध कार्यालयों की सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल सकें। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि जल्द ही राज्य सरकार एक अधिसूचना जारी करने जा रही है, जिससे संधोल वासियों को सप्ताह में 2 बार एसडीएम, बीडीओ, तहसील कल्याण अधिकारी, क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी व श्रम अधिकारी इत्यादि जैसे तमाम महकमों की सेवाएं घरद्वार संधोल में मिलेंगी। 

संधोल नाले के स्लैब पर बनाएंगे 300 दुकानें 
महेंद्र सिंह ने कहा कि संधोल नाले का चरणबद्ध तरीके से चैनेलाइजेशन किया जा रहा है और कार्य पूरा होते ही इसके ऊपर स्लैब (लैंटर) डाली जाएगी। इसी स्लैब के ऊपर करीब 300 दुकानें बनाई जाएंगी, जोकि केवल जरूरतमंद व्यक्ति को रोजगार के रूप में प्रदान की जाएंगी। इससे पूर्व महेंद्र सिंह ठाकुर ने संधोल शहर के नाले के चैनेलाइजेशन का भी जायजा लिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद जल शक्ति मंत्री ने संधोल विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन्हें शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर मंत्री ने 5 गरीब परिवारों को 1.50 लाख रुपए प्रति परिवार मकान भी स्वीकृत किए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News