MC Shimla Election Result : नगर निगम शिमला पर कांग्रेस का कब्जा, 24 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल
punjabkesari.in Thursday, May 04, 2023 - 08:32 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): नगर निगम शिमला में कांग्रेस की एकतरफा जीत हुई है। 34 वार्डों में से कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत हासिल कर टाऊन हाल पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस निगम की सत्ता से पिछले एक दशक से बाहर है, लेकिन अब कांग्रेस ने प्रचंड जीत के साथ वापसी की है, जबकि भाजपा केवल 9 सीटों पर ही सिमट गई है। इसमें से 7 सीटों पर भाजपा की महिला पार्षद जीत कर आई हैं। वहीं माकपा केवल वामपंथियों का गढ़ समरहिल वार्ड को बचाने में ही कामयाब हुई है। समरहिल वार्ड में केवल माकपा एक सीट पर खाता खोल पाई है, जबकि आम आदमी पार्टी पहली बार शिमला में नगर निगम चुनाव में उतरी थी। आप ने 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जो अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए हैं। वहीं नगर निगम चुनाव में 9 निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे। इनमें से कोई भी निर्दलीय उम्मीदवार जीत नहीं पाया है।
2 पूर्व मेयर हारे चुनाव
नगर निगम के इस चुनाव में 2 पूर्व मेयर भी चुनाव हार गए हैं। संजौली से सत्या कौंडल और कृष्णानगर से पूर्व मेयर रहे सोहन लाल भी चुनाव हार गए हैं, जबकि कांग्रेस और भाजपा के कई सिटिंग पार्षद भी चुनाव हारे हैं। कांग्रेस की ओर से 8 पूर्व पार्षद जीत कर निगम सदन में पहुंचे हैं, जबकि भाजपा की ओर से 3 सिटिंग पार्षद दोबारा जीत कर नगर निगम सदन में पहुंचे हैं।
मंत्रियों की परफॉर्मैंस भी रही बेहतर, शिमला ग्रामीण हलके से 4 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा
अपने चुनावी हलकों में चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए गए शिमला शहर के तीनों विधायक व मंत्रियों की परफॉर्मैंस में भी सुधार हुआ है। शिमला ग्रामीण से नगर निगम में 4 वार्ड आते हैंं। ग्रामीण से मंत्री व विक्रमादित्य सिंह विधायक हैं। इन्होंने अपने सभी चारों वार्डों में जीत हासिल करवाई है। चारों सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिलाया है। चुनाव के दौरान सरकार ने अपने सभी मंत्रियों को फील्ड में उतारा था। इस दौरान यह भी देखा जाना था कि किस वार्ड से मंत्री और विधायक कांग्रेस को कितनी सीटें जिताने में कामयाब होते हैं। ग्रामीण से कांग्रेस को टुटू, मज्याठ, बालूगंज और कच्चीघाटी वार्डों में जीत मिली है।
अनिरुद्ध सिंह कसुम्पटी से 12 में से केवल जिता पाए 7 वार्ड
कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम के 12 वार्ड आते हैं। यहां से पंचायती राज मंत्री अनिरुद्व सिंह विधायक है। इस हलके से कांग्रेस को 12 में से केवल 7 वार्डों में ही जीत मिली है। पंथाघाटी, कसुम्पटी, पटयोग और न्यू शिमला वार्ड से कांग्रेस को हार मिली है। इसके अलावा शिमला शहर से विधायक हरीश जनारथा की परफॉर्मैंस भी बेहतर रही है। शहरी में 18 वार्ड नगर निगम के आते हैं। इसमें से 15 वार्ड कांग्रेस की झोली में गए हैं। हरीश जनारथा का भी शहरी क्षेत्र में पूरा दबदबा रहा है।
यहां देखिए कौन कहां से जीता
वार्ड नंबर-1 भराड़ी से भाजपा की मीना चौहान को विजयी घोषित किया गया।
वार्ड नंबर 1 भराड़ी | कुल 1612 मत |
जितेन्द्र चौधरी | 604 |
मीना चौहान | 986 |
शाम लाल | 11 |
नोटा | 11 |
वार्ड नंबर-2 रुल्दूभट्टा से भाजपा की सरोज ठाकुर ने जीत हासिल की।
वार्ड नंबर 2 रुल्दूभट्टा | कुल 2166 मत |
सरोज ठाकुर | 1082 |
सत्या वर्मा | 1055 |
अतुला सूद | 16 |
नोटा | 13 |
वार्ड नंबर-3 कैथू से कांग्रेस की कांता सुयाल विजयी घोषित।
वार्ड नंबर 3 कैथू | कुल 1703 मत |
कान्ता सुयाल | 1021 |
कमलजीत | 659 |
नोटा | 23 |
वार्ड नंबर-4 अनाडेल से कांग्रेस की उर्मिला कश्यप ने जीत हासिल की।
वार्ड नंबर 4 अनाडेल | कुल 1856 मत |
सपना कश्यप | 837 |
उर्मिला कश्यप | 1002 |
नोटा | 17 |
वार्ड नंबर-5 समरहिल से सीपीआईएम के वीरेंद्र ठाकुर विजयी घोषित।
वार्ड नंबर 5 समरहिल | कुल 1810 मत |
शैली शर्मा | 481 |
जगदीश ठाकुर | 609 |
वीरेन्द्र ठाकुर | 687 |
बाबूराम नाहर | 15 |
नोटा | 18 |
वार्ड नंबर-6 टूटू से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज ने जीत हासिल की।
वार्ड नंबर 6 टुटू | कुल 1617 मत |
मीनाक्षी गोयल | 508 |
मोनिका भारद्वाज | 669 |
दीक्षा ठाकुर | 426 |
नोटा | 14 |
वार्ड नंबर-7 मज्याठ से कांग्रेस की अनीता शर्मा विजयी घोषित।
वार्ड नंबर 7 मज्याठ | कुल 1099 मत |
अनिता शर्मा | 875 |
निर्मला चौहान | 218 |
नोटा | 06 |
वार्ड नंबर-8 बालूगंज से कांग्रेस प्रत्याशी दलीप थापा चुनाव जीते।
वार्ड नंबर 8 बालूगंज | कुल 1378 मत |
किरण बावा | 537 |
दलीप थापा | 816 |
राम गोपाल | 21 |
नोटा | 04 |
वार्ड नंबर-9 कच्ची घाटी से कांग्रेस प्रत्याशी किरण शर्मा विजयी घोषित।
वार्ड नंबर 9 कच्चीघाटी | कुल 1619 मत |
अलका कंवर | 753 |
सरिता सिंह | 27 |
किरण शर्मा | 825 |
नोटा | 14 |
वार्ड नंबर-10 टूटीकंडी से कांग्रेस प्रत्याशी उमा कौशल विजयी घोषित।
वार्ड नंबर 10 टूटीकंडी | कुल 1924 मत |
रमला बिजलवान | 39 |
उमा कौशल | 1193 |
रितु गौतम | 672 |
नोटा | 20 |
वार्ड नंबर-11 नाभा से कांग्रेस प्रत्याशी सिमी नंदा विजयी घोषित।
वार्ड नंबर 11 नाभा | कुल 1579 मत |
सिमी नंदा | 855 |
हिमा देवी | 708 |
नोटा | 16 |
वार्ड नंबर-12 फागली वार्ड से भाजपा प्रत्याशी कल्याण चंद धीमान जीते।
वार्ड नंंबर 12 फागली | कुल 1674 मत |
कल्याण चन्द धीमान | 872 |
रूप चन्द | 759 |
धीरज | 17 |
नोटा | 26 |
वार्ड नंबर-13 कृष्णानगर से भाजपा प्रत्याशी बिट्टू कुमार विजयी घोषित।
वार्ड नंबर 13 कृष्णानगर | कुल 2303 मत |
बिट्टू कुमार | 865 |
अनिता | 16 |
राज पाल | 134 |
अमित | 180 |
विप्पन सिंह | 842 |
सोहन लाल | 249 |
नोटा | 17 |
वार्ड नंबर-14 राम बाजार से कांग्रेस प्रत्याशी सुषमा कुठियाला ने जीत हासिल की।
वार्ड नंबर 14 रामबाजार | कुल 1763 मत |
सुनन्दा करोल | 857 |
सुषमा कुठियाला | 891 |
नोटा | 15 |
वार्ड नंबर-15 लोअर बाजर से कांग्रेस प्रत्याशी उमंग बांगा विजयी घोषित।
वार्ड नंबर 15 लोअर बाजार | कुल 1349 मत |
भारती सूद | 480 |
मीरा कुकरेजा | 13 |
उमंग बांगा | 842 |
नोटा | 14 |
वार्ड नंबर-16 जाखू से कांग्रेस प्रत्याशी अतुल गौतम जीते।
वार्ड नंंबर 16 जाखू | कुल 1055 मत |
राजन अग्रवाल | 366 |
अतुल गौतम | 679 |
नोटा | 10 |
वार्ड नंबर-17 बैनमोर से कांग्रेस प्रत्याशी शीनम कटारिया विजयी घोषित।
वार्ड नंबर 17 बैनमोर | कुल 1514 मत |
अनुप वैद | 683 |
शीनम कटारिया | 799 |
अपूर्व शर्मा | 16 |
नोटा | 16 |
वार्ड नंबर-18 इंजनघर से कांग्रेस के अंकुश वर्मा जीते।
वार्ड नंबर 18 इंजनघर | कुल 1679 मत |
आरती चौहान | 172 |
सुधीर | 42 |
विकास थापटा | 575 |
अंकुश वर्मा | 881 |
नोटा | 09 |
वार्ड नंबर-19 संजौली चौक से कांग्रेस की ममता चंदेल विजयी घोषित।
वार्ड नंंबर 19 संजौली चौक | कुल 2025 मत |
सत्या कौन्डल | 905 |
ममता चन्देल | 1101 |
नोटा | 19 |
वार्ड नंबर-20 अप्पर ढली से भाजपा प्रत्याशी कमलेश मेहता ने जीत हासिल की।
वार्ड नंबर 20 अप्पर ढली | कुल 1384 मत |
नरेन्द्र चौहान | 654 |
कमलेश मेहता | 724 |
नोटा | 06 |
वार्ड नंबर-21 लोअर ढली से कांग्रेस प्रत्याशी विशाखा मोदी विजयी घोषित।
वार्ड नंबर 21 लोअर ढली | कुल 1397 मत |
विशाखा मोदी | 880 |
संगीता | 501 |
नोटा | 15 |
वार्ड नंबर-22 शांति विहार से कांग्रेस के विनीत शर्मा जीते।
वार्ड नंबर 22 शांति विहार | कुल 1558 मत |
विनीत शर्मा | 1118 |
देवेन्दर शर्मा | 413 |
हरविंदर सिंह | 18 |
नोटा | 09 |
वार्ड नंबर-23 भट्टाकुफर से कांग्रेस के नरेन्द्र ठाकुर जीते।
वार्ड नंबर 23 भट्टाकुफर | कुल 1066 मत |
नरेन्दर ठाकुर | 700 |
सुशांत चौहान | 358 |
नोटा | 08 |
वार्ड नंबर-24 सांगटी से कांग्रेस के कुलदीप ठाकुर जीते।
वार्ड नंबर 24 सांगटी | कुल 2207 मत |
कमल किशोर | 520 |
कुलदीप ठाकुर | 983 |
गुरुनाम सिंह | 11 |
कपिल देव | 684 |
नोटा | 09 |
वार्ड नंबर-25 मल्याणा से कांग्रेस की शांता वर्मा ने हासिल की जीत।
वार्ड नंबर 25 मल्याणा | कुल 784 मत |
अम्बिका ठाकुर | 368 |
शांता वर्मा | 407 |
विमला देवी | 06 |
नोटा | 03 |
वार्ड नंबर-26 पंथाघाटी से भाजपा की कुसुम ठाकुर जीतीं।
वार्ड नंबर 26 पंथाघाटी | कुल 1185 मत |
कुसुम चौहान | 274 |
नेहा ठाकुर | 239 |
कुसुम ठाकुर | 645 |
तरुणा मिश्रा | 18 |
नोटा | 09 |
वार्ड नंबर-27 कसुम्पटी से भाजपा की रचना शर्मा जीतीं।
वार्ड नंबर 27 कसुम्पटी | कुल 1553 मत |
रचना शर्मा | 907 |
लक्ष्मी चौहान | 628 |
संगीता | 08 |
नोटा | 10 |
वार्ड नंबर-28 छोटा शिमला कांग्रेस के सुरेंद्र चौहान जीते।
वार्ड नंबर 28 छोटा शिमला | कुल 2253 मत |
सुरेन्द्र चौहान | 1397 |
संजीव लाल | 11 |
संजीव चौहान (पिंकू) | 840 |
नोटा | 04 |
वार्ड नंबर-29 विकासनगर कांग्रेस की रचना भारद्वाज विजयी घोषित।
वार्ड नंबर 29 विकासनगर | कुल 2319 मत |
रमा कुमारी | 524 |
सोनम पंवर | 09 |
रचना भारद्वाज | 1297 |
मंजुला चौहान | 481 |
नोटा | 08 |
वार्ड नंबर-30 कंगनाधार से कांग्रेस के राम रत्न वर्मा की जीत।
वार्ड नंबर 30 कंगनाधार | कुल 1090 मत |
रेनू चौहान | 451 |
दिना नाथ शर्मा | 43 |
जीवन कुमार शर्मा | 36 |
राम रत्न वर्मा | 549 |
नोटा | 11 |
वार्ड नंबर-31 पटयाेग से भाजपा की आशा शर्मा की जीत।
वार्ड नंबर 31 पटयोग | कुल 1460 मत |
आशा शर्मा | 690 |
हरीश कुमार | 128 |
दीपक रोहाल | 627 |
नोटा | 15 |
वार्ड नंबर-32 न्यू शिमला से भाजपा की निशा ठाकुर विजयी घोषित।
वार्ड नंबर 32 न्यू शिमला | कुल 1461 मत |
निशा ठाकुर | 749 |
कुसुम लता ठाकुर | 691 |
सत्या भरयाल | 13 |
नोटा | 08 |
वार्ड नंबर-33 खलीनी से कांग्रेस के चमन प्रकाश जीते।
वार्ड नंबर 33 खलीनी | कुल 2345 मत |
चमन प्रकाश | 1158 |
दलीप सिंह | 10 |
पूर्णमल | 1150 |
नोटा | 27 |
वार्ड नंबर-34 कनलोग से कांग्रेस प्रत्याशी आलोक पठानिया विजयी।
वार्ड नंबर 34 कनलोग | कुल 1874 मत |
आरती शर्मा | 41 |
आलोक पठानिया | 1084 |
अनिल कौंडल | 77 |
बृज सूद | 650 |
नोटा | 22 |
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here