बढ़ सकती हैं पूर्व मुख्य सचिव की दिक्कतें, संवैधानिक पद पर बैठे अधिकारी के खिलाफ सामने आया पत्र

punjabkesari.in Wednesday, Jul 11, 2018 - 10:12 AM (IST)

शिमला: पूर्व कांग्रेस सरकार में मुख्य सचिव के पद और वर्तमान में संवैधानिक पद पर बैठे एक अधिकारी की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ये दिक्कतें पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी की तरफ से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लिखा गया पत्र बढ़ा सकता है जिसमें संवैधानिक पद पर उनकी नियुक्ति को चुनौती दी गई है। इसी मामले से जुड़ी विजीलैंस की क्लोजर रिपोर्ट का खारिज होना भी उनकी दिक्कतों को बढ़ा सकता है। इससे उनके खिलाफ नए सिरे से विजीलैंस जांच शुरू हो सकती है। उल्लेखनीय है कि पूर्व सरकार के समय मुख्य सचिव रहे उक्त अधिकारी सरकार के करीबी थे। इसी कारण उनको मुख्य सचिव से सेवानिवृत्ति के बाद संवैधानिक पद पर बिठाया गया। 


सूत्रों के अनुसार जिस पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है, उसमें उन्होंने विजीलैंस जांच को पूरी किए जाने की मांग की है। संवैधानिक पद पर बैठे अधिकारी पर आरोप हैं कि उनको पिक एंड चूज के तहत नियुक्ति दी गई। इस तरह पत्र और विजीलैंस की क्लोजर रिपोर्ट के खारिज होने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं जिससे आने वाले दिनों में उनके खिलाफ जांच नए सिरे से शुरू हो सकती है। जांच में संबंधित अधिकारी से जुड़े फोन टैपिंग रिकार्ड की पड़ताल भी हो सकती है। पत्र को मिलने के बाद संबंधित विभाग से इस संदर्भ में टिप्पणी भी मांगी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News