विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार से मिली 10 साल की मानवी, इस खास वजह से अदा किया शुक्रिया
punjabkesari.in Friday, Dec 24, 2021 - 10:50 PM (IST)

परौर (पांजला): स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने आरठ गांव के गोवर्धन सिंह की गुहार पर उन्हें बेटी के इलाज का भरोसा दिया था। उनकी बेटी मानवी को बचपन से सुनाई नहीं देता था। बेटे के बाद इकलौती बेटी का मां कामिनी और पिता गोवर्धन ने बहुत इलाज करवाया। मानवी के पिता ने बताया कि पहले तो डाॅक्टर्स कुछ बता नहीं पाते थे लेकिन 5 साल की उम्र में जब धर्मशाला में टैस्ट करवाया तो बीमारी का पता चला। इसके बाद इलाज करवाते गए। एक दिन तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने इलाज का भरोसा दिलाया। बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने बच्ची का इलाज और कॉकलियर इम्प्लांट मंजूर करवाया। इसके बाद 8 साल की उम्र में मानवी को सुनाई देने लगा। शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ने खुद मानवी से मिलने के लिए उसके पिता को कहा। इसके बाद 10 साल की मानवी उनसे मिली और उनका शुक्रिया अदा किया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here