मनकोटिया ने सीमैंट के दामों पर घेरी BJP सरकार, लगाया ये बड़ा आरोप

Saturday, Dec 29, 2018 - 10:00 PM (IST)

कांगड़ा (अविनाश): हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार की सांठगांठ के चलते सीमैंट के दाम कम नहीं हो पा रहे हैं। यह बात शनिवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कांगड़ा में कही। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने सत्ता संभालते ही प्रदेश में सीमैंट कंपनियों पर लगाम लगाने के लिए सीमैंट के दाम कम करने की बात कही थी लेकिन आज एक वर्ष बाद भी प्रदेश सरकार सीमैंट कंपनियों पर लगाम नहीं लगा पाई है।

पड़ोसी राज्यों में 100 रुपए प्रति बोरी कम रेट पर बिक रहा सीमैंट

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बनने वाला सीमैंट पड़ोसी राज्यों में लगभग 100 रुपए प्रति बोरी कम रेट पर बेचा जा रहा है और वही सीमैंट प्रदेश वासियों को 370 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे कांग्रेस सरकार हो या भाजपा सरकार, दोनों सरकारों में सीमैंट कंपनियां अपनी गहरी पैठ के चलते सीमैंट के दाम कम नहीं कर रही हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग की है कि सीमैंट पर जी.एस.टी. कम की जाए और प्रदेश में इसके दाम 250 रुपए तक किए जाएं।

Vijay

Related News

Himachal: सरकार के 2 मंत्रियों ने पूर्व भाजपा सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाए मस्जिद के लिए फंडिंग करने के आरोप

Solan: सब्जियों के दामों में उछाल, 850 रुपए तक बढ़े टमाटर के दाम, शिमला मिर्च 50 पार

Shimla: लहसुन व हरा धनिया के दाम छू रहे हैं आसमान, 400 रुपए किलो पहुंचे दाम

Mandi: महिला ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, फाेरैंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Una: लाऊड स्पीकर लगाकर शांति भंग करने का लगाया आरोप, डीसी को ज्ञापन सौंपा

Himachal: तड़के का जायका हुआ महंगा, सब्जियों के दाम पहुंच से हुए बाहर

Kangra: महंगाई का असर, लहसुन 150 रुपये महंगा, जानिए सभी सब्जियों के दाम

सुक्खू कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले, पैंशनर्ज और बेरोजगार युवाओं का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Solan: पुलिस ने दबोचा बद्दी हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी, बीबीएन में सट्टे का है सबसे बड़ा सरगना

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की बड़ी लापरवाही, युवाओं को नशे से बचाने के लिए ठोस नीति बनाएगी सरकार, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें