Mandi: सुक्खू सरकार का रवैया गैर-जिम्मेदाराना : जयराम

punjabkesari.in Tuesday, Sep 16, 2025 - 08:54 PM (IST)

मंडी (ब्यूरो): पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी धर्मपुर का दौरा किया और बाढ़ से हुए नुक्सान का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे और उन्होंने बस स्टैंड के आसपास हुए नुक्सान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र आपदा में हरसंभव सहयोग कर रहा है, लेकिन सुक्खू सरकार का गैर-जिम्मेदाराना रवैया प्रदेश हित में नहीं है। जनता उम्मीद भरी आंखों से हर आने वाले नेताओं को देख रही है, लेकिन कांग्रेस के नेता खाली हाथ कहीं जाने से भी कतरा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, भाजपा नेता रजत ठाकुर व वंदना गुलेरिया भी उपस्थित रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News