मंडी सिया हत्याकांड: ''इंसाफ नहीं, जवाब चाहिए...बेटी को इतनी बेरहमी से क्यों मारा''? बेबस माता-पिता का छलका दर्द

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 06:41 PM (IST)

Mandi Siya Murder Case : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कॉलेज जा रही एक छात्रा की निर्मम हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। इस घटना के चार दिन बाद भी इलाके में दहशत का माहौल है और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

माता-पिता गहरे सदमे में

मृतक छात्रा सिया के पिता जोगेंद्र गुलेरिया और उनकी माता गहरे सदमे में हैं। अपनी बेटी की तस्वीर सीने से लगाए माता-पिता बार-बार यही कह रहे हैं, "हमें इंसाफ नहीं, जवाब चाहिए... आखिर हमारी मासूम बेटी ने किसी का क्या बिगाड़ा था, जो इतनी बेरहमी से मार डाला?" घर के जिस आंगन में कभी सिया की हंसी गूंजती थी, आज वहां सिर्फ मातम और सन्नाटा है। उसकी मां की नजरें आज भी घर के मुख्य द्वार पर टिकी रहती हैं, इस उम्मीद में कि उनकी बेटी कॉलेज से लौट आएगी।

वहीं, छात्रा पर दराट से किए गए ताबड़तोड़ वारों ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। अभी भी इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। बता दें कि इस मामले में सबसे बड़ा सवाल अब भी यही है कि हत्या का कारण क्या था। मृतक छात्रा सिया के माता-पिता भी न्याय से ज़्यादा यही जानना चाहते हैं कि आरोपी विकास ने उनकी बेटी को इतनी बेरहमी से क्यों मारा। वहीं, स्थानीय लोग और ग्रामीण इस जघन्य वारदात की कड़ी निंदा कर रहे हैं और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News