Himachal : बिलासपुर से मंडी जा रही बस हादसे का शिकार, 16 लोग घायल
punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 05:01 PM (IST)
Mandi Road Accident : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार को बिलासपुर–मंडी राजमार्ग पर एक बस पलट गई, जिससे 16 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बस बिलासपुर से मंडी जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। हादसे के वक्त बस में लगभग 30 से ज्यादा लोग सवार थे। पुलिस ने कहा कि यात्रियों को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुंदरनगर सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

