Mandi Murder Case: सिया की मौत के बाद गहरे सदमे में माता-पिता, बोले- अचानक हुआ कोई हमला नहीं, सोची-समझी साजिश
punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 04:39 PM (IST)
हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में मासूम बच्ची सिया की बेरहमी से की गई हत्या ने पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया है। इस क्रूरता को देखकर कर कोई हैरान है।
सिया की बेरहमी से हुई हत्या से परिवार का मानना है कि यह अचानक कोई हमला नहीं है बल्कि इसके पीछे एक सोची-समझी साजिश हो सकती है। उनका कहना है कि जिस निर्दयता से दराट (नुकीले हथियार) का प्रयोग किया गया, वह किसी गहरी रंजिश की ओर इशारा करता है। परिजनों ने अपनी बेटी को लेकर न्याय की मांग की है।
न्याय की गुहार लगाता परिवार
सिया के माता-पिता इस समय गहरे सदमे में हैं। पिता जोगेंद्र गुलेरिया और मां की हालत देखकर पूरा गांव गमगीन है। उनका कहना है कि जब तक इस हत्याकांड की तह तक जाकर असली वजह सामने नहीं आती, उनकी बेटी की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी।
ग्रामीणों की प्रशासन से मांग
इलाके के लोगों ने पुलिस और प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।
पुलिस की कार्रवाई और वर्तमान स्थिति
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक हत्या के सटीक कारणों या किसी बड़ी साजिश का औपचारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हर संदिग्ध पहलू को बारीकी से देख रहे हैं।

