Mandi Murder Case: सिया की मौत के सदमे में बिगड़ी मां रक्षा देवी की हालत, IGMC में भर्ती
punjabkesari.in Tuesday, Apr 28, 2026 - 12:25 PM (IST)
हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मंडी के सरकाघाट के नैण गांव की रहने वाली सिया की निर्मम हत्या ने उसके परिवार को उजाड़ दिया है। सिया की मौत के बाद से उसकी मां रक्षा देवी गहरे सदमे में हैं। वह पहले से ही दिल की बीमारी से जूझ रही थीं, लेकिन बेटी के जाने के गम ने उनकी तकलीफ को और बढ़ा दिया है।
परिजनों के अनुसार, वे बार-बार अपनी बेटी को पुकारती हैं और फिर बेहोश हो जाती हैं। उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए आईजीएमसी (IGMC) शिमला ले गए हैं, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उनकी जांच की जाएगी।
आरोपी विकास पटियाल फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। जेल में उसके असामान्य व्यवहार को देखते हुए प्रशासन ने उसे कड़ी सुरक्षा के बीच मंडी जोनल अस्पताल के मनोचिकित्सक के पास जांच के लिए भेजा। चिकित्सीय जांच में यह साफ हुआ है कि आरोपी विकास पटियाल नशीले पदार्थों के सेवन का आदी है। डॉक्टरों की सलाह पर जेल में ही उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य उसे मानसिक और शारीरिक रूप से कानूनी कार्यवाही के लिए स्वस्थ रखना है।

