मंडी भाजपा ने पद से हटाए 3 पदाधिकारी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 13, 2021 - 03:11 PM (IST)

मंडी (ब्यूरो) : जिला मंडी ने पंचायती राज चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले पार्टी के 3 पदाधिकारियों को दायित्व मुक्त कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर सिंह ने मीडिया बताया कि बल्ह मंडल से कौशल्या देवी, द्रंग मंडल से सुनीता देवी व जोगिंद्रनगर मंडल से कमल को पार्टी के सभी दायित्वों से तुरंत प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है और अनुशासन इस दल की सबसे बड़ी विशेषता एवं पहचान है। जो भी भाजपा की इस पहचान को धूमिल करने का प्रयास करेगा भविष्य में उसे भी इस प्रकार की कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में रत्ती भर अनुशासनहीनता स्वीकार्य नहीं है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अनुशासन की सीमा को पार करने पर ही इन तीनों पदाधिकारियों को दायित्व मुक्त किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rajneesh Himalian

Recommended News

Related News