हिमाचल पर्यटन विकास निगम की लग्जरी बस सेवा शुरू

punjabkesari.in Monday, Jul 01, 2019 - 09:19 PM (IST)

मनाली (सोनू): हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम एच.पी.टी.डी.सी. ने सोमवार को मनाली से लेह के लिए लग्जरी बस सेवा शुरू कर दी है। पहले दिन पर्यटन निगम की डीलक्स बस 35 देशी-विदेशी पर्यटकों के साथ लेह रवाना हुई। 2,900 रुपए प्रति सवारी किराए में रात्रि ठहराव केलांग सहित डिनर तथा ब्रेकफास्ट भी करवाया जाएगा। निगम इस सेवा को 13 सितम्बर तक जारी रखेगा। 476 किलोमीटर लंबे इस रूट में सैलानी बारालाचा, तांगलंगला तथा खरदुंगला दर्रों सहित यहां की शानदार वादियों व ग्लेशियरों का दीदार कर सकेंगे।

बस की हो रही एडवांस बुकिंग

इस सुविधा को लेकर सैलानी काफी उत्साहित हैं। पर्यटन निगम का कहना है कि शुरूआती चरण में ही काफी सैलानी संपर्क कर रहे हैं। सितम्बर के बाद ठंड और बर्फबारी के चलते इन इलाकों में सैलानियों की आवाजाही कम होने लगती है। इसलिए इस सेवा को 13 सितम्बर तक चलाया जा रहा है। पर्यटन निगम के सहायक प्रबंधक रूप लाल ठाकुर ने बताया कि 35 सीटर डीलक्स बस सेवा लेह के लिए रवाना हुई है। लेह से मनाली बस 4 जुलाई को लौटेगी। 5 जुलाई को चलने वाली बस की एडवांस बुकिंग हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News