Kullu: चचोगा से लापता बुजुर्ग का शव पतलीकूहल में मिला
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 04:38 PM (IST)
मनाली (सोनू): उपमंडल मनाली के चचोगा गांव से लापता हुए बुजुर्ग व्यक्ति का शव पतलीकूहल में नग्गर पुल के पास बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग घर से बिना बताए कहीं चला गया था। परिजनों ने उसे ढूंढा लेकिन कहीं पता नहीं लग पाया। अब बुजुर्ग का शव नग्गर पुल के पास ब्यास नदी में मिला है। मृतक की पहचान जय चंद (70) पुत्र सोना राम निवासी चचोगा, मनाली के रूप में हुई है। एसपी मदन लाल ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

