Kullu: 22 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में मौत
punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 11:25 PM (IST)
कुल्लू (ब्यूरो): जहरीला पदार्थ निगलने के कारण एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार सदर थाना कल्लू के अंतर्गत मनोज कुमार 22 पुत्र कमल किशोर निवासी गांव माहूंचाहड़ डाकघर पुईद तहसील व जिला कुल्लू को जहर खुरानी की हालत में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से आगामी उपचार के लिए मैडीकल कालेज नेरचौक रैफर किया गया था, जिसकी इलाज के दौरान मैडीकल कालेज नेरचौक में मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर किसी पर कोई शक आदि जाहिर नहीं किया है। एएसपी संजीव चौहान ने घटना की पुष्टि की है।

