कुल्लू में विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका; परिवार में चिंता का माहौल
punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 02:28 PM (IST)
Kullu News : जिला कुल्लू के पुलिस थाना भुंतर के अंतर्गत एक विवाहित महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, हाथीथान निवासी शिकायतकर्ता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 30 जुलाई को सुबह करीब 9.30 बजे अपने काम पर गया था। शाम करीब 7 बजे घर लौटा तो उसकी पत्नी माया पटियाल घर पर नहीं थी। उसने पत्नी की तलाश को लेकर अपने रिश्तेदारों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका
शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एस.पी. मदन लाल ने की है।

