ऊना में बड़ा हादसा, रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया 40 वर्षीय व्यक्ति...मौत

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 04:49 PM (IST)

Una News : जिला ऊना के अंब उपमंडल के नंदपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बृजेश्वर कुमार (40), पुत्र श्री राम, निवासी गांव जालिम नंगला, तहसील दातारानी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह अंब क्षेत्र में रहकर दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि रविवार शाम को बृजेश्वर कुमार काम से वापस घर लौट रहा था, तभी नंदपुर के समीप जब वह रेलवे लाइन को पार कर रहा था, तो अचानक आई एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लिया।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत ठठल के प्रधान पुष्पेंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News