हिमाचल पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 2 IPS और 10 HPPS अधिकारियों के तबादले...यहां देखें पूरी लिस्ट
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 12:21 PM (IST)
Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शनिवार देर शाम दो आईपीएस और 10 एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। राज्य सरकार के मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा जारी इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
आईपीएस स्तर पर बड़े बदलाव
सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. खुशाल चंद शर्मा, जो अब तक सेकेंड आईआरबीएन सकोह (कांगड़ा) के कमांडेंट और एसटीएफ धर्मशाला जोन के एसपी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, उन्हें पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) डरोह का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। वे आईपीएस अधिकारी सौम्या सांबशिवन से यह प्रभार संभालेंगे। वहीं, 2017 बैच के आईपीएस अशोक रतन, जो वर्तमान में कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हैं, को सेकेंड आईआरबीएन सकोह के कमांडेंट तथा एसटीएफ धर्मशाला जोन के एसपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
एचपीपीएस और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां
तबादलों की सूची में कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:
- दिनेश कुमार: एसपी सीआईडी, शिमला से एसपी (कल्याण) पुलिस मुख्यालय, शिमला।
- पंकज शर्मा: एसपी (कल्याण) से एसपी, कारागार एवं सुधार सेवाएं, शिमला।
- नवदीप सिंह: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सीआईडी से एएसपी देहरा।
- प्रमोद चौहान: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो में एएसपी के रूप में तैनाती।
- देवराज (एचपीएस 2019): एसडीपीओ पधर (मंडी) से डीएसपी, पुलिस मुख्यालय, शिमला (लीव रिज़र्व)।
- लोकेंद्र सिंह (एचपीएस 2020): एसडीपीओ पालमपुर से एसडीपीओ पधर (मंडी)।
- अमर सिंह: प्रथम एचपीएपी बटालियन जुंगा से डीएसपी, पुलिस मुख्यालय, शिमला।
- कमल किशोर: सतर्कता ब्यूरो मुख्यालय से प्रथम एचपीएपी बटालियन जुंगा।
- कमल किशोर (एक अन्य): आईजी कार्यालय (दक्षिणी रेंज) से एसडीआरएफ, शिमला में उप पुलिस अधीक्षक।
- गीतांजलि ठाकुर: पुलिस मुख्यालय से आईजी (दक्षिणी रेंज) शिमला की स्टाफ अधिकारी।
प्रशासनिक दृष्टिकोण
पुलिस विभाग में इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार के इन आदेशों के साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने और विभिन्न महत्वपूर्ण विंग्स में रिक्त पदों को भरने की कवायद पूरी कर ली गई है। प्रभावित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपने नए कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

