INTUC यूनियन हिमाचल के युवाओं की कमान संभालेंगे महेश शर्मा
punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2023 - 06:55 PM (IST)

कांगडा: 22 सितम्बर 2023 को विश्व की सबसे बड़ी यूनियन INTUC द्वारा हिमाचल प्रदेश INTUC युवा सेल की कमान नूरपुर से जल शक्ति विभाग मे कार्यरत कर्मचारी व पैरा वर्कर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष महेश शर्मा ( अंकुश) को सोंपी गई है।
वह अब हिमाचल प्रदेश मे विभिन्न विभागों मे कार्यरत युवाओं का नेतृत्व करेंगे व सभी विभागों मे कार्यरत युवाओं के हक़ के लिए लड़ेंगे वहीं महेश शर्मा ने कहा की सर्वप्रथम उनका लक्ष्य पैरा पॉलिसी बनवाना होगा जिसकी मांग 4 वर्ष की होगी। सरकार से जल शक्ति विभाग मे लगे पैरा कर्मचारियों के लिए पॉलिसी बनाना लक्ष्य होगा, व अन्य विभागों के हकों के लिए भी लड़ाई लड़ी जाएगी।
वहीं सरकार से निवेदन भी किया है की जल्द पैरा पॉलिसी बनाई जाए। इसी सिलसिले मे 24 सितम्बर को कार्यकरणी नूरपुर से शिमला रवाना होगी व CM से भेंट करेगी प्रदेश कार्यकरणी भी इसमें शामिल होगी व सरकार से अनुरोध किया जायेगा। महेश शर्मा ने राष्ट्र Intuc कार्यकरणी का धन्यवाद किया है।