Mandi: वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, डीसी ने जारी किए आदेश
punjabkesari.in Saturday, Dec 27, 2025 - 06:55 PM (IST)
मंडी (रजनीश): उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए जिला मंडी के विभिन्न उपमंडलों में स्थानीय अवकाशों की घोषणा कर दी है। प्रशासन द्वारा जारी किए गए ये अवकाश हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना और नियमों के अनुरूप निर्धारित किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार सदर, गोहर, सरकाघाट, थुनाग और कोटली उपमंडलों के लिए दो प्रमुख स्थानीय अवकाश तय किए गए हैं। इन क्षेत्रों में 3 मार्च, 2026 को होली के अवसर पर सरकारी अवकाश रहेगा। इसके अलावा, इन उपमंडलों में 17 सितम्बर 2026 को पारंपरिक सायर उत्सव का अवकाश घोषित किया गया है।
वहीं दूसरी ओर, धर्मपुर, बल्ह, सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर, पधर, करसोग और बालीचौकी उपमंडलों के लिए अवकाश की तिथियां अलग रहेंगी। इन क्षेत्रों में 14 जनवरी, 2026 को मकर संक्रांति के पर्व पर स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके साथ ही, इन सभी उपमंडलों में भी 17 सितम्बर, 2026 को सायर उत्सव का स्थानीय अवकाश मान्य होगा।

