Mandi: नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए 23 तक करें आवेदन, शैड्यूल जारी
punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 03:25 PM (IST)
नेरचौक: अटल मैडीकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक ने शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए नर्सिंग कोर्सिज की प्रवेश परीक्षाओं का शैड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत बी.एससी. नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बी.एससी. नर्सिंग और एम.एससी. नर्सिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकारी व निजी नर्सिंग संस्थानों में दाखिला लेने की इच्छुक पात्र अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वैबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इन सभी कोर्सिज के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई, 2026 तय की गई है। अभ्यर्थी 23 जुलाई को रात 11 बजकर 55 मिनट तक ही आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकेंगी।
2 अगस्त तय की है प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि
कंट्रोलर डा. राजेश कुमार ने बताया कि इन कोर्सिज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 2 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने वैबसाइट पर प्रोस्पैक्टस और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म उपलब्ध करवा दिया है। यदि किसी अभ्यर्थी को ऑनलाइन फार्म भरते समय किसी भी प्रकार की तकनीकी परेशानी या दिक्कत का सामना करना पड़ता है तो उसके समाधान के लिए हैल्पलाइन भी जारी की गई है। अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 9459139364 पर मैसेज भेजकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपनी शिकायत या समस्या को ई-मेल आईडी counselling.amruhp@gmail.com पर भी भेज सकते हैं।

