अरमान के कंधे पर सजे सितारे, लैफ्टिनैंट बनकर रोशन किया प्रदेश का नाम

punjabkesari.in Monday, Jun 10, 2019 - 12:18 PM (IST)

फतेहपुर (अजय): फतेहपुर के अंतर्गत आती गोलवां पंचायत के गांव सकरी के निवासी अरमान कालिया इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट बने हैं। अरमान ने भारतीय सेना अकादमी देहरादून में पासिंग आऊट परेड के दौरान लैफ्टिनैंट बनकर अपने दादा, माता-पिता के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी तैनाती 26 मद्रास रैजीमैंट में हुई है। अरमान कालिया के पिता एस.के. कालिया भारतीय सेना में 14 डोगरा राइफल सुबाथू (हिमाचल) में लैफ्टिनैंट कर्नल सी.आर.ओ. के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जबकि अरमान की माता प्रोमिला कालिया गृहिणी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News