शाहपुर के बोह में भूस्खलन, 10 लोग लापता, बचाव कार्य जारी

punjabkesari.in Tuesday, Jul 13, 2021 - 11:55 AM (IST)

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून में हो रही बारिश आफत की बारिश बनकर बरस रही है। प्रदेश के कांगड़ा में सबसे अधिक बारिश का कहर देखने को मिला है। कांगड़ा जिले के शाहर के बोह इलाके में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ है, जिसमें 6 घर आए हैं; इनमें 10 लोगों के लापता होने की जानकारी प्राप्त हुई है, वहीं एक महिला का शव बरामद किया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर तैनात है और बचाव कार्य में लगी हुई है। 

कांगड़ा जिले में शाहपुर के बोह इलाके में बारिश के बाद हुए भूस्खलन की चपेट में आने से अब तक दो लोगों की मौत हुई है और 10 लोग लापता हैं। हालांकि, ये लोग मलबे में दबे हुए हैं, और रेस्क्यू टीम इनके बचाव कार्य में जुटी हुई है। बताया जा रहा है मलबे से यहां से पांच लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बाहर निकाले गए लोग एक ही परिवार से हैं, इनमें पति, पत्नी और उनके तीन बच्चें हैं। इलाके के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें एक शख्स यह भी कहता दिख रहा है कि वह भूस्खलन से पांच मिनट पहले ही मौके से निकल गया था। 

स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और रेवेन्यू विभाग के अनुसार, चार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। हालांकि, देर रात एक बच्ची को भी मलबे से जिंदा निकाला गया। डीसी और एसपी कांगड़ा ने भी मौके का मुआयना किया है। वह दो किमी पैदल चलकर मौके पर पहुंचे, क्योंकि सड़क पर बना पुल भी बह गया है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि लग रहा है कि बोह इलाके में बादल फटा है, यहां भारी भूस्खलन हुआ है। चार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। एक महिला का शव मिला है। 9 से 10 लोग मलबे में दबे हैं। उन्हें बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News