कुल्लू में महिला से दरिंदगी, पहले होटल बुलाया...फिर किया दुष्कर्म; मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Oct 24, 2026 - 12:28 PM (IST)

Kullu News : कुल्लू महिला थाना में महिला के साथ दुष्कर्म को लेकर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को सौंपी शिकायत में आरोप लगाया कि बीते 13 अक्टूबर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के अनुसार, गणेश निवासी सराच डाकघर मौहल को वह कुछ समय से जानती है और 13 अक्तूबर को दोपहर करीब 2 बजे उसने उसे कुल्लू हॉस्पिटल के पास एक होटल में मिलने बुलाया। होटल में एक अन्य आदमी ने दरवाजा बंद कर लिया और फिर आरोपी ने  उसके साथ दुष्कर्म किया।

वहीं, महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर किया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News