Kullu: शादी का झांसा देकर 5 महीने तक करता रहा दुष्कर्म, मामला दर्ज
punjabkesari.in Sunday, Sep 21, 2025 - 07:39 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर मामला दर्ज हुआ है। आरोपी और उसकी बहन ने महिला को उसके घर जाकर धमकाया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शीशामाटी बिहाल निवासी संजीव और उसकी बहन के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर 5 महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। अब आरोपी और उसकी बहन उसके घर आए और उसे धमकियां दीं। आरोपियों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने के लिए भी कहा। एएसपी संजीव चौहान ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।