Kullu: कसोल का युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 06:07 PM (IST)
भुंतर (सोनू): पुलिस ने कसोल में वोल्वो बस अड्डे के पास एक युवक को 27 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वोल्वो बस अड्डे के पास चैकिंग के दौरान शक के आधार पर जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सूरज पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी कसोल जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एस.पी. मदन लाल ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

