Kullu: घर में सेंध लगाकर चोरों ने उड़ाए 10 लाख के आभूषण व 2 लाख रुपए कैश
punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 05:26 PM (IST)
कुल्लू: जिला कुल्लू में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामलों में शातिरों ने चौकी डोभी में एक घर को निशाना बनाकर लाखों के गहनों पर हाथ साफ किया है, वहीं एक अन्य मामले में एक नशेड़ी बेटे पर अपने ही घर में चोरी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार चौकी डोभी क्षेत्र में चोरों ने रामचंद्र पुत्र टेहकु राम के घर में सेंध लगा दी। वारदात के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने करीब 10 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 2 लाख रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घर लौटने पर जब परिजनों को चोरी का पता चला तो पुलिस को सूचित किया। एसपी मदन लाल ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और चोरी के आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

