kullu: गांव की महिला ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Sunday, Oct 05, 2025 - 06:24 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): देहर गांव में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लेकर आए हैं। अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार महिला ने घर में इस घटना को अंजाम दिया और बेसुध पड़ी हुई पाई गई। परिजनों ने जब उसे देखा तो जहरीले पदार्थ की दुर्गंध से वे सारी बात समझ गए और उसे अस्पताल लेकर गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नागराज पवार ने कहा कि महिला का उपचार चल रहा है। एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि महिला की हालत में सुधार होने के बाद उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News