Kullu: दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ जबरन वसूली व अन्य आरोपों पर केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Oct 04, 2025 - 09:42 PM (IST)

कुल्लू: दुष्कर्म सहित अन्य आरोप लगाने वाली पीड़िता के खिलाफ भी एचएएस अधिकारी विकास शुक्ला की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। महिला ने पहले कुल्लू में पूर्व में एसडीएम रहे विकास शुक्ला पर दुष्कर्म सहित अन्य आरोप लगाए थे। कुछ दिन पहले पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। अब विकास शुक्ला की शिकायत पर महिला के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

पुलिस के अनुसार विकास शुक्ला मौजूदा समय में सुजानपुर टीहरा में एसडीएम हैं। उनकी लिखित शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पिछले वर्ष 24 सितम्बर को महिला उनके निवास में घुस गई थी और उसने उनके साथ मारपीट की थी। उनकी प्रतिष्ठा को बदनाम किया व जबरन वसूली की। महिला पर धमकियां देने का भी आरोप है। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News