kullu landslide: मलबे में दबने से अब तक चार की मौत, 3 घायल, एक 8 साल की बच्ची लापता

punjabkesari.in Tuesday, Sep 09, 2025 - 10:59 AM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। देर रात निरमंड इलाके के शमानी गांव में भारी भूस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में एक मकान आ गया था।। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लोग घायल हैं। मलबे के नीचे दबी एक 8 साल की बच्ची की तलाश जारी है।

यह घटना मंगलवार रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। अचानक हुए भूस्खलन के कारण  घर पूरी तरह मलबे में दब गया। घर में 8 लोग मौजूद थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। मलबे से तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत निरमंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मृतकों में शिव राम की पत्नी रेवती देवी भी शामिल हैं। बाकी तीन शवों को भी मलबे से निकाल लिया गया है। पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें मौके पर मौजूद हैं और लापता बच्ची की तलाश में जुटी हुई हैं। बारिश और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इलाके में और भूस्खलन होने की आशंका को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News