Kullu: भुंतर से लड़का लापता, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 04:46 PM (IST)
भुंतर (सोनू): पारला भुंतर से एक लड़का लापता हो गया है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लड़के की माता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। फूलां देवी निवासी सलोआ जिला बिलासपुर ने शिकायत में बताया कि वह पारला भुंतर में ढाबा चलाती है और शमशी में किराए के कमरे में रहती है। पारला भुंतर से बीते 31 जनवरी को उसका बेटा लापता हो गया है। उसने पुलिस को बताया कि उसे शक है कि उसके बेटे परमजीत का किसी ने अपहरण कर लिया है। एसपी मदन लाल ने घटना की पुष्टि की है।

