Kullu: लड़की पर तेजाब फैंकने की धमकी को लेकर मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2026 - 07:10 PM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो): भुंतर में एक लड़की पर तेजाब फैंकने की धमकी को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अंजली निवासी रोगणा, भुंतर द्वारा थाना भुंतर में शिकायत दी गई कि तेजिन्दर उर्फ विट्टू जोशी के साथ वर्ष 2022 से मामला चल रहा है। शिकायतकर्त्ता के अनुसार आरोपी पूर्व में जेल जा चुका है तथा जमानत पर बाहर आने के बाद उसे जान से मारने, तेजाब फैंकने एवं अगवा करवाने की धमकियां दे रहा है। एसपी अभिषेक सेकर ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News