Kullu : किराए के मकान में शख्स ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में मची चीख-पुकार

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2026 - 02:26 PM (IST)

Kullu News : कुल्लू के पनारसा में एक व्यक्ति ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान संदीप सिंह (40) पुत्र गुरवचन सिंह निवासी गुरदासपुर, पंजाब के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, संदीप सिंह पनारसा में किराए के मकान में रहता था और फोरलेन कंपनी में वैल्डिंग का काम करता था। वर्तमान में उसकी तैनाती बिलासपुर में थी और वह छुट्टी पर आया था। बीते मंगलवार को वह कमरे में अकेला था, जबकि पत्नी बेटी से मिलने गई थी।

बताया जा रहा है कि शाम करीब 4 बजे जब पत्नी वापस कमरे में पहुंची तो उसने संदीप सिंह को पंखे से लटका हुआ पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल कुल्लू भेज दिया है।
 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma