पार्टी की मजबूती के लिए संगठन में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को दी तरजीह : राठौर

punjabkesari.in Tuesday, Jun 29, 2021 - 11:29 PM (IST)

शाहपुर/बैजनाथ (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए संगठन में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गई है। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस पार्टी की प्रदेश में सरकार बनेगी यह जनता तय कर चुकी है। मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर के पदाधिकारियों और अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर में कांग्रेस पार्टी को मजबूती दी है और शिमला में अगर जरूरत पड़े तो इन्हें शिमला भी बुला लेते हैं।

सरकार सत्ता के नशे में चूर, जनता की कोई परवाह नहीं

राठौर ने इस दौरान प्रदेश सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर सरकार को जनता की कोई परवाह नहीं है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जनता इस प्रदेश सरकार से तंग आ चुकी है और आने वाले 2022 के चुनावों में जनता कांग्रेस पार्टी की सरकार को सत्ता में लाएगी।

आपसी मनमुटाव भुलाकर भाजपा को पराजित करना मुख्य कार्य

उधर, बैजनाथ पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि आपसी मनमुटाव भुलाकर भाजपा को पराजित करना हमारा मुख्य कार्य है, इसलिए सब मिलजुल कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि धर्मशाला के विधायक की पत्नी द्वारा अपने पति पर लगाए गए मारपीट के आरोप की भत्र्सना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रशासन में अधिकारी महिला के साथ दुव्र्यवहार कर उन्होंने महिला शक्ति का अपमान किया है। इससे पहले पूर्व विधायक किशोरी लाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News