कुलदीप राठौर का बिलासपुर में जोरदार स्वागत, CM के बयान पर दी तीखी प्रतिक्रिया

punjabkesari.in Friday, Jan 25, 2019 - 02:53 PM (IST)

बिलासपुर(मुकेश): प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का शुक्रवार बिलासपुर पहुंचने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। वही पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक मजबूत विपक्ष का सामना करना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी में क्या चल रहा है उसका ध्यान छोड़ उन्हें अपनी पार्टी के बारे में सोचना होगा। उन्होंने जयराम ठाकुर के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए कहा कि जयराम को याद करना चाहिए जब ज्वालाजी में भाजपा कार्यकर्ताओं में आपसी लड़ाई को नहीं भूलना चाहिए।
PunjabKesari

संगठन में थोड़ी बहुत मनमुटाव होते रहते हैं उन्होंने कहा कि जो छोटी घटना हुई है उसका उन्होंने संज्ञान लिया है पार्टी में अनुशासनहीनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार पर जवाबी हमला किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल रही है और इससे किसान बागबान आम लोग और प्रभावित हुए हैं आने वाले समय में हिमाचल में भाजपा को खाता खोला भी मुश्किल हो जाएगा और कांग्रेसी यहां से चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News